संतकबीरनगर, जुलाई 24 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल क्षेत्र की सबसे बड़ी बढ़या गौशाला की निगरानी शासन के आदेश पर अब हाईटेक होगी। हर माह रोस्टर के अनुसार अधिकारी व कर्मचारी गौशाला का निरीक्षण कर गो आश्रय एप पर आनलाइन रिपोर्ट दर्ज करेंगे। निरीक्षण के दौरान मौके की फोटो खींचकर पोर्टल पर फीड करेंगे। इससे वहां की स्थिति पर शासन की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई भी तय होगी। अभी तक जिम्मेदार इस गौशाला की औपचारिक जांच पूरी कर निकल लेते थे। लेकिन शासन ने हर गौशाला पर शिकंजा कसने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। जिससे लापरवाह अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी। यह भी पढ़ें- गोवंशों को नियमित दिया जाए हरा चारागौवंश की संख्या क्षेत्र के बढ़या गौशाला में विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन दिनों 325 गोवंश ...