संतकबीरनगर, सितम्बर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर/कांटे, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार वर्षा ने शनिवार सुबह जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। बारिश के चलते जहां शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ की स्थिति बन गई, वहीं गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।शहर के मोती चौराहे के पास सौ साल पुराना इमली का पेड़ तूफान के दबाव को नहीं झेल पाया। तूफान की वजह से रात में पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने पक्षियों का एक और आशियाना टूट गया। इसी प्रकार राज ग्लोबल एकेडमी के पास सड़क पर पेड़ गिर गया है। यह भी पढ़ें- Basti News: हाईवे पर तिलकपुर मंदिर के पास लगा लंबा जाम कांटे चौराहे से बूधा जाने वाले मार्ग के पास भी अर्जुन पेड़ की एक डाली टूट गिर गई थी...