संतकबीरनगर, जुलाई 24 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। विकास खण्ड नाथनगर के ग्राम गोपालपुर उर्फ फिरोजपट्टी पोस्ट रेवटा के ग्रामीणों ने कम क्षमता के ट्रांसफॉर्मर को बदले जाने की मांग की है। ग्रामीण रामहर्ष, राममूरत, बलई, धर्मदेव, हिरामन, कलावती, भक्तराज, अनीता, सुमित्रा आदि ने बताया कि गांव में करीब 9 साल पहले बिजली की सप्लाई शुरू हुई थी। उस समय केवल 9 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था और कनेक्शनधारी भी कम थे।वर्तमान में गांव में लगभग 32 कनेक्शनधारी हो गए हैं। बढ़े हुए लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर बार-बार फुंक जा रहा है, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर अधिक क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए, ताकि लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके और आए...