संतकबीरनगर, नवम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने और यात्रियों की परेशानी दूर करने की दिशा में वीबी जी राम जी योजना के तहत बस स्टैंड एवं यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण अनुमन्य है। इससे गांवों में आने-जाने वाले यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनोपयोगी सुविधाओं का विस्तार कर आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया जा सकता है।

ग्रामीण यात्रियों को मिलेगी सुविधा ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। गर्मी में तेज धूप और बरसात में भीगने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मर...