संतकबीरनगर, जुलाई 18 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रगति व गुणवत्ता आदि से संबंधित बिंदुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने गांवों में संचालित होने वाली डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों के प्राप्त आवेदनों का समय से सत्यापन करवाकर धनराशि अवमुक्त कराई जाए, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित आरआरसी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित कराय...