संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम जखिनिया में खेत में पानी जाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के नौ नामजद तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे।जखिनिया निवासी शिवलाल गुप्ता ने धर्मसिंहवा थाना पर शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र के अनुसार, 5 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी के घर की तरफ से पानी खेत में जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में शिवलाल गुप्ता के सिर पर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता राम विजय और पुत्र संतो...