Santkabir Nagar News: खेत की मेढ़ को लेकर विवाद ,केस दर्ज
संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: बेलहर,हिन्दुस्तान संवाद। बेलहरकलां थाना क्षेत्र के किठुरी बाबू गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक महिला और उसके बेटों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में राजदेव पुत्र संतु गौड़ ने लिखा है कि गुरुवार को उनकी पत्नी शारदा देवी खेत की मेड़ दुरुस्त कर रही थी।इसी बात को लेकर गांव के ही अवधेश पुत्र रामफेर, विमलेश पुत्र रामफेर,अकाली पुत्री रामफेर तथा रामफेर की पत्नी ने गोलबंद होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने राजदेव की पत्नी शारदा देवी, बेटे कृष्णा और बजरंगी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.