संतकबीरनगर, जुलाई 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बघौली क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों, गोदाम पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान कुल 10 दुकानों की जांच कर सात नमूना सील किया गया। संकलित किया गया नमूना जांच के लिए प्रदेश स्तरीय राजकीय प्रयोगशाला में भेज दिया गया। दो दुकानों को बंद कर भागने पर लाइसेंस निलम्बित कर दिया गया। निरीक्षण में पॉस मशीन के स्टॉक से भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया। उपस्थित किसानों से भी उर्वरक वितरण के संबंध में जानकारी ली गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दो दुकानदार जनता खाद भंडार देवापार और लतीफ खाद भंडार काबरा अधिकारी के आने की आहट से दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर द...