Santkabir Nagar News: खलीलाबाद में मधु कुंज चौराहे पर कार और पिकअप में टक्कर, बचे
संतकबीरनगर, अगस्त 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में मधु कुंज चौराहे पर दो गाड़ियों के बीच में टक्कर हो गई। एक वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दूसरे वाहन में ज्यादा खराबी आने से वहीं बगल में खड़ा करा दिया गया। पुलिस के अनुसार आदित्य चौधरी पुत्र अयोध्या प्रसाद चौधरी निवासी टीचर्स कॉलोनी निकट शिखा हॉस्पिटल थाना कोतवाली खलीलाबाद की कार यूपी 32 जेए 1616 और शनि कुमार शर्मा पुत्र राम मिलन शर्मा निवासी सेमरा मेडिकल कॉलेज गोरखपुर की पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। पिकअप को थाना प्रांगण में खड़ी करा दिया गया है। कार में ज्यादा खराबी होने के कारण कपिल होटल के सामने खड़ा कर दिया गया है। हालांकि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.