संतकबीरनगर, अगस्त 30 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। पौली क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। लंबे समय से खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत न होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण चौराहों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।ग्रामीण राम दरस, कन्हैया, मोहनलाल, राजेश आदि कहना है कि चौराहों पर शाम के समय लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से राहगीरों को वाहनों की रोशनी के सहारे आवागमन करना पड़ता है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रात में आने-जाने में दिक्कत होती है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो सकते हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर लाइटें लगने के कुछ स...