संतकबीरनगर, जुलाई 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शनिचरा चौबे निवासी एक व्यक्ति के साथ क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस और साइबर क्राइम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दो बार मे 33 हजार रुपया ठगी होने की बात पीड़ित ने बताई है।महुली क्षेत्र के ग्राम शनिचरा चौबे निवासी पूर्व प्रधान वीरेंद्र निषाद पुत्र राम सूरज ने बताया है। उसके नाम पर एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है। मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे मोबाइल पर खाते से Rs.32,944 की निकासी का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद कुछ ही देर मेंRs.100 का एक अन्य ट्रांजैक्शन का भी मैसेज आया। जबकि उसने स्वयं कोई लेन-देन नहीं किया था। शिकायत में बताया गया है कि ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल...