संतकबीरनगर, सितम्बर 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कक्षा 9 के एक छात्र की पिटाई से कंधे की हड्डी टूट गई। पीड़ित छात्र की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नेहिया खुर्द बुजुर्ग की रहने वाली सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय इंद्रजीत चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र आयुष चौरसिया हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। आरोप है कि 18 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे कक्षा में ही उसी कक्षा के एक छात्र ने किसी बात को लेकर उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कोचिंग से लौट रहे छात्रों पर फायरिंग, एक को पिस्टल की बट से किया लहूलुहान मारपीट ...