Santkabir Nagar News: कूटरचित दस्तावेज से बेशकीमती भूमि का करा लिया बैनामा, छह पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, सितम्बर 19 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के सौरहा गांव में हाईवे किनारे स्थित बेशकीमती पैतृक भूमि को कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के जरिए बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस की तहरीर पुलिस को दी गई तहरीर में पुष्पा चौधरी पत्नी जगरन्नाथ चौधरी ने बताया है कि सौरहा गांव में उनके पति के नाम आराजी नंबर 122 में पैतृक भूमि दर्ज है। आरोप है कि यह जमीन बेशकीमती होने के साथ ही हाईवे के किनारे स्थित है। तहरीर के अनुसार चवरही निवासी नासिर अली पुत्र शब्बीर अहमद, धर्मेंद्र सिंह पुत्र राघव शरण और बखिरा थाना क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.