Santkabir Nagar News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन पर मुकदमा
संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की पिता के तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक छोटू निषाद, उसके पिता सुग्रीम निषाद और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि शनिवार भोर करीब चार बजे छोटू निषाद उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी को घर से ले जाने में युवक के माता-पिता ने भी सहयोग किया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने उसकी सभी संभावित जगह तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.