संतकबीरनगर, नवम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 17 वर्षीय किशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में गांव के ही एक व्यक्ति पर किशोरी को घर से जबरन अपने घर ले जाने और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। घटना 24 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। आरोप है कि आरोपी किशोरी का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने घर ले गया। बाद में परिजनों ने दोनों को आरोपी के बिस्तर पर एक साथ देख लिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपित दोषी करार शिकायतकर्ता ने घटना से संबंधित फोटो साक्ष्य होने की बात भी कही है। आरोप है कि घटना का विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के परिजनों...