संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला थाना क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा गांव स्थित पलनिया चौराहे पर बुधवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरही निवासी धीरज (26) पुत्र विनोद अग्रहरि बुधवार को बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पलनिया चौराहे पर सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान धीरज की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब...