संतकबीरनगर, नवम्बर 16 -- Santkabir Nagar News: कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के जिगना मोड़ पर कार का शीशा टूटने के बाद कार चालक और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि उन लोगों ने कार के चालक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में कांटे चौकी से करीब चार किलोमीटर दूर कुर्थिया-जिगना मार्ग पर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के डिवाइडर पर मशीन से घास काटी जा रही थी। इसी दौरान मशीन से कंकड़ उछलकर वहां से गुजर रही कार के अगले शीशे पर लगा और शीशा टूट गया। शीशा टूटने के बाद कार सवार और काम करा रहे लोगों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि एक गाड़ी से चार-पांच लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक से मारपीट की। बताया गया है कि कार चालक गोरखपुर जिले का रहने वा...