संतकबीरनगर, जुलाई 8 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जनपद के करीब दो सौ गांवों में वर्तमान समय में पेयजल संकट गहरा गया है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक यह समस्या है। भूगर्भ जल नीचे होने के कारण नल सूख गए हैं। मोटर पानी नहीं उठा रहे हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सरकार ने हर घर नल योजना के तहत गांव-गांव पानी की टंकियों का निर्माण कराते हुए पाइप लाइन बिछाने का काम किया है। कागजों में तो ज्यादातर गांवों में इसका संचालन शुरू हो गया है। लेकिन वास्तविक धरातल पर स्थित कुछ और है। यदि पेयजल परियोजनाएं संचालित होती तो वर्तमान समय में जल संकट से निपटा जा सकता था। जिन गांवों में परियोजनाओं का संचालन हो रहा है वहां पर सुबह और शाम के समय पानी मिल जा रहा है।जिससे लोगों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है. यह भी ...