संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बेलहर कला अंतर्गत ग्राम पंचायत बरैनिया में वीबीजीरामजी कार्यों को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार अभिलेखों में कार्य और मजदूरों की संख्या दर्ज है, लेकिन मौके पर इसकी स्थिति अलग नजर आ रही है। इससे वीबीजीरामजी में फर्जी हाजिरी लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।ग्राम पंचायत में बेचू के खेत से जलालू के खेत तक सड़क के दोनों तरफ पटरी पर मिट्टी कार्य दर्शाया गया है। इस कार्य के मस्टर रोल में 50 मजदूरों के कार्यरत होने की जानकारी दर्ज है। जबकि मौके पर पहुंचने पर न तो कोई मजदूर काम करता मिला और न ही कार्य होता हुआ दिखाई दिया। ऐसे में दर्ज मजदूरों की हाजिरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर टीए नूरुद्दीन से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा ...