संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- Santkabir Nagar News: सांथा/बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को बेलहर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, कांवड़ यात्रा से जुड़े युवाओं और डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया। बस मालिकों के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सावन को लेकर जहानाबाद और बरखेड़ा में हुई पीस कमेटी की बैठकबैठक में लिए गए निर्णय अध्यक्षता करते हुए एसओ हरिकेश भारती ने उपस्थित लोगों को शासन और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देशों व आदेशों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का पालन अनिवार्य है। डीजे संचालकों को निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ह...