संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कारवां निकला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। नवयुवक मंगल दल के बैनर तले कांवरिया का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ।यह जत्था गोला बाजार स्थित शिव मंदिर तक पहुंचा, जहां शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और चेयरमैन जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानपूर्वक अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान हर-हर महादेव के गूंजते जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के जत्थे को अयोध्या किया रवाना श्रद्धालु अयोध्या से पवित्र जल भरकर तेरस के...