संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खरीफ के सीजन की प्रमुख फसल धान की खेती पूरे जिले में की जा रही है। पिछले दो दिन की बारिश के बाद धान की रोपाई ने तेजी पकड़ ली है। रोपाई के बाद किसानों को धान की फसल में यूरिया के छिड़काव की जरूरत पड़ेगी। जिले की समितियों पर खाद के उपलब्धता की हिन्दुस्तान ने पड़ताल की। पड़ताल में कहीं समिति बंद रही तो कहीं खाद का वितरण होता मिला। अभी समितियों पर वही किसान खाद ले जा रहे हैं जिन्होंने रोपाई कर ली है। मेंहदावल क्षेत्र में अभी रोपाई का काम तेजी से चल रहा है। इसके चलते समितियों पर किसानों की संख्या कम दिख रही है। कांटे क्षेत्र में निजी दुकानदार यूरिया के साथ सल्फर टैग कर बेच रहे हैं। वहीं जिला कृषि अधिकारी का दावा है कि जिले खाद का पर्याप्त स्टाक है। स...