संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर,निज संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद परिसर से गुरुवार की देर शाम कक्षा आठवी की एक छात्रा लापता हो गई। गणना के बाद जब पता चला तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और छात्रा की खोजबीन शुरु कर दी है। घटना से छात्रा के परिजन परेशान है। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्कूल गई किशोरी रहस्यमय ढंग से हुई लापतालापता छात्रा का विवरण कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी खलीलाबाद में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ती है। छात्रा विद्यालय के हॉस्टल में रहती है। 22 जुलाई को छात्रा को परिजन कस्तूरबा विद्यालय पहुंचाएं थे। 23 जुलाई की रात करीब 09 बजे छात्रा लापता हो गई। विद्यालय में छात्रा के मौजूद नहीं होने ...