संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शेयर मार्केट के नाम पर 30 करोड़ों की जालसाजी करने वाले गैंग का नेटवर्क दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक फैला था। इन जगहों से पहुंचने वाली शिकायतों को भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है। पुलिस जालसाज गैंग की जड़ तक पहुंच कर इसे ध्वस्त करने की हर संभव कोशिश में जुटी है। गैंग के एक आरोपी को अभी हाल में ही हाईकोर्ट से अग्रित जमानत मिल गई है।

गैंग के नेटवर्क और काम करने का तरीका विवेचक एसआई ललितकांत यादव के मुताबिक जालसाज गैंग का सरगना कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय का रहने वाला धनन्जय शुक्ला और उसकी पार्टनर छत्तीसगढ़ के विलासपुर की रहने वाली आरोपी रजनी प्रजापति है। वे दोनों ने करीब 05 साल पहले गोरखपुर के सहजनवा में आए और स्कूलों व ...