संतकबीरनगर, नवम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में दीपावली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस बार विभाग की विशेष नजर कम समय में खराब होने वाली मिठाइयों पर है। खासकर छेना और पनीर से बनी मिठाइयों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि ये मिठाइयां जल्दी खराब हो जाती हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। दीपावली पर मिठाई की मांग कई गुना बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार बासी और मिलावटी मिठाइयां बेचने लगते हैं।इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले भर में छापेमारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: खोया और छेना का नमूना सील, गंदगी पर नोटिस टीम ने खलीलाबाद शहर की कई बड़ी मिठाई की दुकानों और का...