संतकबीरनगर, सितम्बर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के औद्योगिक क्षेत्र में आंधी-पानी के कारण 24 घंटे से अधिक समय से जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी रही। इससे बड़ी संख्या में उत्पादन इकाइयों में काम ठप हो गया है। यूपीआईए का दावा है कि 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब 50 करोड़ रुपये के उत्पादन एवं व्यावसायिक नुकसान का अनुमान है। लगातार बिजली व्यवधान से मशीनरी, कच्चे माल, तैयार माल और श्रमिकों की कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं करीब 350 से अधिक पोल, 26 ट्रांसफार्मर और 200 से अधिक पेड़ धराशायी हो गए है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: आंधी-पानी ने रोकी औद्योगिक रफ्तार, बिजली संकट से उत्पादन इकाइयां ठप बिजली विभाग पर कड़ी आलोचना यूपीआईए के अध्यक्ष अरविंद कुमार...