संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नंदौर-बांसी मार्ग पर सांथा स्थित सेंट्रल बैंक के सामने मंगलवार को दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।यहाँ एक कार को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गए। ट्रक पर भारत गैस के सिलेंडर लदे हुए थे। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल में पहुंचाया गया है। सफीकुल्लाह पुत्र मोहम्मद अयूब, सैयदा खातून पत्नी सफीकुल्लाह निवासी बंजरिया अपने बाइक से और सिलेंडर लदा ट्रक दोनों नंदौर की दिशा से आ रहे थे। सेंट्रल बैंक सांथा के सामने सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। बाइक सवार ने आगे निकलने की जल्दबाजी में ट्रक और खड़ी कार के बीच क...