संतकबीरनगर, अक्टूबर 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भकठान (गोसाईपुर) में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हुई निर्मम हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके नाम दर्ज मुकदमें में बढ़ाने की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने एसपी से मुलाकात की। पहलवान ब्रह्मानंद की आंख पर आरोपियों के परिवार की दो महिलाओं के जरिए मिर्ची पाउडर फेंकने और षडयंत्र में कुछ लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया। पीड़ित परिजनों ने घटना से जुड़े वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ आदि उपलब्ध कराया और निष्पक्ष विवेचना की मांग दोहराई। पीड़ित भाई रमाकांत यादव का आरोप है कि उसके छोटे भाई पहलवान ब्रह्मानंद यादव की 22 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में तात्कालिक सूचना के आधार पर आरोपी राकेश यादव, अजय, अभिमन्यु ...