संतकबीरनगर, नवम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर , निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने धनतेरस, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खलीलाबाद शहर में पैदल गश्त किया । आजाद चौक से बैंक चौराहा तक गश्त करते हुए लोगों कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़े...