Santkabir Nagar News: एसपी ने परखी पुलिस लाइन और थानों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति
संतकबीरनगर, सितम्बर 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जनपद के विभिन्न थानों में चल रहे बृहद निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए। एसपी ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर, अधिशासी अभियंता और ठेकेदारों के साथ बैठक कर प्रत्येक प्रोजेक्ट की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं और प्रगति में तेजी लाकर शीघ्र हैंडओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। बैठक में जनपद में बन रहे पुलिस आवासीय भवन, बैरक, विवेचना कक्ष और पुलिस लाइन से जुड़े अन्य निर्माण कार्यों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.