संतकबीरनगर, अक्टूबर 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एमएलसी संतोष सिंह के नेतृत्व में जिले में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और चुनाव प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाने, मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और संगठन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान चुनावी तैयारियों का जायजा लेते हुए का...