संतकबीरनगर, नवम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले। उन्होंने एक निरीक्षक, 8 उप निरीक्षक समेत 16 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया। आदेश में कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव को पुलिस चौकी पौली से थाना धनघटा में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। उपनिरीक्षक नंदू को चौकी जगदीशपुर से चौकी कांटे भेजा गया है, जबकि प्रभांशू कुमार राय को चौकी कांटे से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। राहुल कुमार यादव को पुलिस लाइन से चौकी जगदीशपुर भेजा गया है। इसी क...