संतकबीरनगर, अक्टूबर 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खाकी की वर्दी, थाने की जिम्मेदारी और सामने न्याय की आस लेकर पहुंचे फरियादी। यह कोई कल्पना नहीं बल्कि उस बेटी के आत्मविश्वास की जीवंत तस्वीर थी। जिसने छोटी-सी उम्र में बड़ी जिम्मेदारी संभालकर अपने सुनहरे भविष्य की झलक पेश की। मिशन शक्ति के तहत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महुली की कक्षा आठ की छात्रा विजयलक्ष्मी को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनने का अवसर मिला तो उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक और आंखों में कुछ कर गुजरने का सपना साफ दिखाई दिया। थाना महुली पुलिस की इस प्रेरणादायी पहल ने नारी सशक्तीकरण के संदेश को नई ऊर्जा दी। उत्तर प्रदेश शासन के महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत...