Santkabir Nagar News: एकतरफा मुकदमे पर भड़के विधायक, थाने में आधे घंटे तक चली नोकझोंक
संतकबीरनगर, सितम्बर 16 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। बेलौली गांव में मंदिर की भूमि पर खड़ी बाजरे की फसल को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मंगलवार को राजनीतिक रंग ले लिया। एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने और दूसरे पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई न होने से नाराज मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी शाम को मेंहदावल थाने पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल किए। इस दौरान विधायक और प्रभारी निरीक्षक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे तक थाने में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
मामले की पृष्ठभूमि मामला 12 सितंबर का बताया जा रहा है। बेलौली निवासी हनुमान पुत्र अदालत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि मंदिर की भूमि पर बोई गई बाजरे की फसल को रामलौट पुत्र कुलवंश पिछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.