संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जुलाई का महीना मार्च अप्रैल जैसी गर्मी लग रही है। उमसभरी गर्मी की वजह से लोगों की तबियत तेजी के साथ खराब हो रही है। तापमान में कभी गिरावट आ रही है तो कभी अचानक गर्मी बढ़ जा रही है। इस मौसम में हल्की सी लापरवाही लोगों को मरीज बना दे रही है। पुरवा हवाओं की वजह से लोगों को पसीना खूब हो रहा है। घर के अंदर लोगों को सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। मौसम का यही बदलाव लोगों को बीमार बना रहा है। थोड़ी सी लापरवाही की वजह से लोगों की तबियत इस कदर खराब हो रही है कि वह अस्पताल पहुंच जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर साफ और शीतल पानी पीते रहें ताकि व्यक्ति डिहाईड्रेशन के चपेट में न आने पाए。 यह भी पढ़ें- Sambhal News: गर्मी व उमस लोगों की सेहत पर डाल रही असर...