संतकबीरनगर, सितम्बर 9 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल विकास खंड सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीन विकास खंडों की नौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके बेहतर कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्दी, कुपोषण से बाहर आए बच्चों को पोषण किटकार्यक्रम का महत्व मुख्य अतिथि भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के अभियान में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का कार्य भी पूरी जिम्मेदारी से कर रही हैं। ...