Santkabir Nagar News: इंटर कॉलेज के पास सड़क पर जलभराव, छात्र-छात्राओं की बढ़ी मुश्किल
संतकबीरनगर, सितम्बर 17 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। सांथा विकासखंड क्षेत्र के मेहदूपार स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के पास सड़क पर जलभराव होने से छात्र-छात्राओं और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से विद्यार्थियों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार विद्यार्थियों के कपड़े गंदे होने और फिसलने की स्थिति भी बन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.