संतकबीरनगर, अक्टूबर 23 -- Santkabir Nagar News: डुमरियागंज। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह शनिवार को डुमरियागंज क्षेत्र के मोतीगंज चौराहे पर आयोजित सत्ता परिवर्तन जनआक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आप के प्रांतीय अध्यक्ष इं. इमरान लतीफ ने दी। उन्होंने कहा कि सांसद संजय सिंह का सबसे पहले डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह नगर पंचायत भारतभारी स्थित मोतीगंज चौराहे पर पहुंचेंगे, जहां जनसभा का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...