संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सांथा फीडर के अंतर्गत मेंहदावल ब्लॉक के बेला कला गांव में आंधी- पानी से टूटे चार बिजली पोलों के कारण आठ दिन से ठप बेला कला समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति आखिरकार बहाल हो गई। किसानों के लहलहाती फसल के चलते नए पोल लगाने में आ रही बाधा के बीच बिजली विभाग ने बौरब्यास फीडर से वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति शुरू करा दी गई है। इससे बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिली।एक सप्ताह पहले आंधी-पानी में बेला गांव के किसानों के खेतों में बिजली के चार पोल टूट गए थे। खेतों में तैयार फसल खड़ी होने के कारण किसान वहां नए पोल लगाने देने को तैयार नहीं थे। किसानों का विरोध था कि पोल लगाने के दौरान उनकी महीनों की मेहनत से तैयार फसल को नुकसान पहुंच...