संतकबीरनगर, अगस्त 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में नवीन मंडी के पास 10 दिन पूर्व हुए हादसे में घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता ने गुरुवार को बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।चांदीडीहा गांव के रहने वाले राममूरत मिश्र पुत्र मुन्ना मिश्रा का आरोप है कि 26 जुलाई 2026 को उसका पुत्र संतोष मिश्रा अपनी मोटर साइकिल से घर से खलीलाबाद की तरफ अपनी बायी साइड से धीमी गति से आ रहे थे। सुबह करीब 08 बजे जब बेटा नवीन सब्जी मंडी सरैया के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे से तेज गति से गुजरी बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके बेटे को जोरदार टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- स्विफ्ट डिजाय...