संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। पैथोलाजी से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही थी। बड़ी संख्या में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज आए। ज्यादातर सर्दी, जुकाम, बुखार से लोग पीड़ित रहे।

पेशेंट काउंटर पर दृश्य सुबह सात बजे से ही मरीजों का पर्ची काउंटर पर पर्ची काटी जाने लगी। इसकी वजह से पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ नहीं दिखी, लेकिन दवा काउंटर से लेकर फिजीशियन कक्ष तक मरीजों का रेला दिखा। मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों की तबियत तेजी के साथ खराब हो रही है। तापमान में कभी गिरावट आ रही है तो कभी अचानक गर्मी बढ़ जा रही है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव लोगों को मरीज बना दे रहा है। ...