संतकबीरनगर, सितम्बर 18 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। सांथा विकास खंड क्षेत्र ग्राम पंचायत झुड़िया के अमृत सरोवर पर खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी के अगुवाई में गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इसी क्रम में ब्लॉक के 71 ग्राम पंचायतों में जैसे सांथा, गनवरिया, करमा कलां, धोबहा, बेलवा मिश्र, लोहरसान, कोईलभार, अमथरी, परसवनिया, देवकली, परसा शुक्ल, गोइठहा, रमवापुर सरकारी, फुलवरिया, बनौली, मुड़िला, मीरपुर, अगियौना, मोतीपुर, गोबड़ौरी, राजेडीहा, बजही, खजुरी, डबरा आदि गांवों मे दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी रुक्मिणी वर्मा, जेई भूमि संरक्षण सुजीत कुमार, ग्राम प्रधान साधना मिश्रा, सचिव शिवप्रकाश सिंह, सुशील सिंह, ...