Santkabir Nagar News: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
संतकबीरनगर, जुलाई 21 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा गांव स्थित पूर्वी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रेलर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की。
हादसे का विवरण गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव निवासी 28 वर्षीय फैयाज पुत्र मन्नान अपनी ससुराल धनघटा थाना क्षेत्र के नवान गांव आए थे। सोमवार की शाम वह अपनी मोटरसाइकिल से चपरा पूर्वी स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने जा रहे थे। इसी दौरान पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.