संतकबीरनगर, अगस्त 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि 108 नंबर की एंबुलेंस से 28 अगस्त 2026 को अज्ञात वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा था। सर्जन ने देखा और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से मरीज को गोरखपुर मेडिकल ले जा रही थी, तभी रास्ते में 108 नंबर एंबुलेंस वालों को लगा कि मरीज की मौत हो गई है। उसके बाद संयुक्त जिला अस्पताल पर चेक किया गया तो मरीज की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Amroha News: बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की मेरठ में इलाज के दौरान मौत अज्ञात वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस में सुरक्...