संतकबीरनगर, सितम्बर 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहर नगर पंचायत निवासी एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नगर पंचायत बेलहर कलां के वार्ड नंबर 1, टोला मटहा निवासी शिवप्रसाद (70) पुत्र बनरसी गुप्ता प्रतिदिन अपने घर बेलहर कला से साइकिल लेकर सब्जी लेने मेहदावल जाते हैं। बुधवार को सुबह साइकिल से सब्जी लेने मेहदावल जा रहे थे। अभी बेलहर थाना क्षेत्र के करमा कलां मोड़ के पहले पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे घायल होकर गिर गए। ग्रामीण ने फोन कर डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस के म...