संतकबीरनगर, सितम्बर 14 -- Santkabir Nagar News: लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र के थुरंडा गांव में शनिवार रात बदमाशों ने गांव से बाहर बने एक मकान को निशाना बनाया। घर में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला के जागने के बावजूद बदमाश लाखों रुपये के जेवर व दो लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: चाकू की नोंक पर छह ताले तोड़कर घर खंगाला, लाखों का ले गए सामानघटना का विवरण थुरंडा निवासी शिव प्रसाद पुत्र रामनारायण का नया मकान गांव से बाहर बना है। उनकी मां चमेली देवी उसमें अकेली रहती थीं। परिवार के कुछ सदस्य रिश्तेदारी में गए थे, जबकि शिव प्रसाद गांव में बने पुराने मकान में रहते हैं। बीती रात करीब 11 बजे दो बदमाश मकान क...