संतकबीरनगर, अगस्त 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले बखिरा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया एक व्यक्ति आमी नदी में डूब गया। वह कुसुरू खुर्द का निवासी है। ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं लग सका। इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उसकी तलाश न होने पर एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर उसके आने का इंतजार हो रहा है। बखिरा थाना क्षेत्र के कुसुरू खुर्द निवासी रामधनी (65) पुत्र हरिद्वार गांव की एक महिला के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद सभी के साथ वे भी नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी की गहराई में चले गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में काफी देर तक रामधनी की तलाश की, लेकिन उनका...