संतकबीरनगर, अक्टूबर 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय में बिजली आपूर्ति करने वाली अंडर ग्राउंड केबल ब्लास्ट होने से बिजली संकट खड़ा हो गया है। इस घटना के बाद अस्पताल की नियमित बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जनरेटर के सहारे अस्पताल में बिजली पहुंचाई जा रही है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में परेशानी हो रही है। कई मशीनों के ठीक से संचालित नहीं होने की भी समस्या सामने आ रही है।जिला अस्पताल में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए परिसर में पावर हाउस से अलग लाइन बनाई गई है। इसके लिए 330 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसी ट्रांसफार्मर से मोटी केबल के जरिए अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इससे पीआईसीयू, एसएनसीयू, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), ...