नई दिल्ली, जून 5 -- Samsung ने अपने Galaxy Watch यूजर्स के लिए Samsung Health ऐप में कई नए हेल्थ फीचर्स पेश करने की घोषणा की है। इन नए टूल्स का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत को बेहतर तरीके से समझने और रोजमर्रा की आदतों में सुधार करने में मदद करना है। Samsung का यह नया अपडेट यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। Samsung Health के नए फीचर्स अब आपकी नींद, हार्ट हेल्थ, फिटनेस और रनिंग एक्टिविटी को पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से ट्रैक करेंगे। कंपनी का दावा है कि ये फीचर्स यूजर्स को सिर्फ डेटा दिखाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी सेहत को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी देंगे। खास बात यह है कि इनमें से कुछ फीचर्स AI और एडवांस सेंसर तकनीक की मदद से काम करेंगे। Samsung का मानना है कि अच्छी सेहत सिर्फ बीमारी से बचने का नाम नहीं है, बल्कि बेहतर नी...