नई दिल्ली, जुलाई 22 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy Z Fold8 Ultra को लॉन्च कर दिया है। कंपनी पहली बार फोल्डेबल Ultra मॉडल लेकर आई है और उसके मुताबिक, यह नया मॉडल फोल्डेबल स्मार्टफोन में Galaxy की Ultra सीरीज वाले प्रीमियम एक्सपीरियंस को लाने के लिए डिजाइन किया गया है। Galaxy Z Fold8 Ultra को खासतौर से ज्यादा प्रोडक्टिविटी और कंटेंट क्रिएशन के लिए बड़े वर्कस्पेस वाले फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। Galaxy Z Fold8 Ultra के साथ Samsung ने फोल्डेबल फोन को सिर्फ कॉम्पैक्ट डिवाइस के तौर पर यूज करने के बजाय इसे एक बड़े प्रोडक्टिविटी टूल के रूप में पेश करने पर जोर दिया है। कंपनी का कहना है कि नया Galaxy Z सीरीज पिछली सात पीढ़ियों की फोल्डेबल इनोवेशन और यूजर्स से मिले एक्सपीरियंस के आधार प...